50 लाख से अधिक के मूल्य की विदेशी शराब बरामद

छतरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब बरामद की है.

छतरपुर. छतरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब बरामद की है. यह शराब एनएच-98 पर एक कंटेनर में चावल की बोरियों के बीच छिपाकर तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कंटेनर को जब्त किया, जिसमें 500 से अधिक पेटियां आरसी और बीयर की मिलीं. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने इस बरामदगी की पुष्टि की है और बताया कि वाहन के कागजातों की जांच की जा रही है. फिलहाल कंटेनर को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पीजी के विद्यार्थियों की लघुशोध प्रबंध मौखिकी परीक्षा संपन्न मेदिनीनगर नीलाबंर-पीतांबर विश्वविद्यालय के जीएलए कॉलेज में पीजी सत्र 2022-24 के विद्यार्थियों की लघुशोध प्रबंध की मौखिक परीक्षा गुरुवार को हुई. इसका संचालन स्नातकोत्तर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ मनोरमा सिंह ने किया. कॉलेज के प्राचार्य मौखिक परीक्षा में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के विद्यार्थी गोविंद मेहता, खुशबू कुमारी, अनिता कुमारी, भावना पाठक, तृषा कुमारी, रूपा रानी सिंह, कार्तिक उरांव, दीपक कुमार, पंकज कुमार सहित अनेक छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >