बच्चों को स्कूल भेजने उठी तो खुली आलमारी देख उड़े होश, सोने-चांदी के जेवर ले गये बदमाश

पलामू के मेदिनीनगर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पलामू. मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के राहत नगर पहाड़ी मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर 26 में चोरों ने जेयाउल मुजतबा अंसारी के घर से जेवरात समेत चांदी के सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने शहर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.

बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उठी तो खुला मामला

जेयाउल मुजतबा अंसारी की पत्नी शवाना खातून ने बताया कि सुबह वह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उठीं. इस दौरान घर का दरवाजा खुला मिला. कमरे में रखी आलमारी भी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था. आलमारी की जांच करने पर उसमें रखे जेवरात गायब मिले. इसके बाद उन्होंने पति को घटना की जानकारी दी.

सोने के कई आभूषण ले गये

जेयाउल मुजतबा अंसारी ने पुलिस को बताया कि चोर सोने के कान के झुमके की एक जोड़ी, मंगलसूत्र, गले का हार, नथिया, मांगटीका, नाक के दो आभूषण, डायमंड का नाक का आभूषण, तीन सोने की अंगूठियां और सोने की एक चेन ले गये. इसके अलावा चांदी के पायल, बाल में लगाने वाली चांदी की चोटी, चांदी के छपका समेत अन्य सामान भी चोरी हुआ है.

पुलिस ने शुरू की जांच

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन मिला है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >