सतबरवा. थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग स्थित कसियाडीह गांव के समीप बंद पड़े होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे दुकान सहित लाखों का समान जलकर खाक हो गया. घटना सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे की बतायी जाती है. सूचना मिलते ही सतबरवा थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा, एसआइ प्रदीप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. तब तक दुकान में रखे सभी समान जलकर खाक हो चुका था. बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद होटल के अंदर रखा गैस सिलिंडर फट पड़ा, जिसके कारण आग पर काबू पाने में परेशानी हुई. घटना के बाद दुकानदार बार-बार बेहोश हो जा रहा था. जिसे इलाज के लिए तत्काल रांची भेजा गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद बकोरिया पंचायत के मुखिया संतोष उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता अतुल कुमार सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह, धीरज कुमार ,अशोक कुमार साहू समेत कई लोगों ने आग बुझाने में मदद किया. थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.