पांकी में होटल सहित दो दुकान में लगी आग, सात लाख का नुकसान

पांकी थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक के पास गुरुवार देर रात होटल सहित दो दुकान में आग लग गयी.

मेदिनीनगर. पांकी थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक के पास गुरुवार देर रात होटल सहित दो दुकान में आग लग गयी. इस घटना में होटल में रखे गये सारा सामान जल गया. करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है. इस संबंध में होटल संचालक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात को करीब 9:35 बजे दुकान बंद कर अपने घर गये थे. लेकिन इसी बीच करीब 10:40 बजे मोबाइल से सूचना मिली कि उनके दुकान में आग लग गयी है. सूचना के बाद दुकान को देखने पहुंचे. आग की लपटें काफी तेज हो गयी थी. इसकी सूचना पांकी थाना व फायर ब्रिगेड को दिया गया. मौके पर पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन अपने दल -बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. फायर बिग्रेड की करीब रात 12:30 बजे पहुंची. दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक होटल पूरी तरह जल कर खाक हो गया था. आग लगने के बाद उसमें रखा हुआ छोटा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. आग की लपटे इतनी तेज थी कि बगल की दो दुकानें भी आग की लपेट में आ गयी. जिससे उनका भी करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >