सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री बनाये जाने पर आभार जताया

सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री बनाये जाने पर आभार जताया

मेदिनीनगर. बिहार में एनडीए के सरकार गठन होने व नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव व विजय कुमार चौधरी को बनाये जाने पर जनता दल यूनाइटेड पलामू जिला के कार्यकर्ताओं ने जदयू के केंद्रीय नेता नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया है. जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने कहा है कि नीतीश कुमार का यह निर्णय जदयू को मजबूती प्रदान करेगा. साथ उनके ही नेतृत्व में बिहार का विकास होगा. बिहार की जनता खुशहाल रहे व शासन व्यवस्था मजबूती से काम करें, ताकि आने वाले भविष्य में भी सरकार के कार्य का असर पड़ोसी राज्यों तक पड़ेगा. बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी प्रदेश सचिव दिलीप पांडेय,उपाध्यक्ष अवध किशोर सिंह, राजपति प्रजापति, भीम कुमार मेहता, विजय सिंह, सुरेंद्र कुमार यादव, विवेक बैठा, रितेश पांडेय, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद, राजेंद्र कुमार रवि, पीयूष प्रभाकर, प्रवीण तिवारी, दीप नारायण दुबे, विजय मुंडा, रोशन कुमार, मनोज कुमार मेहता, प्रेमचंद मेहता, गिरिजा चंद्रवंशी, किशोर विश्वकर्मा, राजेंद्र राय, तरहसी अध्यक्ष अरुण पांडेय, जिप सदस्य दिनेश दत्त पांडय, विवेक बैठा सुरेंद्र यादव, देवेंद्र पांडेय, सुरेंद्र पांडेय आदि लोगों का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >