मोहम्मदगंज. जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि जारी होने के बाद उसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.प्रखंड के सभी उवि व टेन प्लस टू इंटर विद्यालय के केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य ने विषयवार प्रायोगिक परीक्षा लेने का अपने विद्यालयों का समय सारणी जारी किया है. आरके प्लस टू रहमानिया उवि के प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया की उनके विद्यालय में 25 फरवरी से दो फरवरी तक दोनों पालियों में इंटर विज्ञान व आर्ट्स की प्रायोगिक परीक्षा होगी.जबकि मैट्रिक का इस विद्यालय में छह मार्च को प्रायोगिक परीक्षा होगी.परीक्षा दोनों पालियों सुबह के नौ बजे से दोपहर 12 बजे व दूसरी पाली में एक से चार बजे तक संपन्न होगी.प्राचार्य ने बताया कि इस विद्यालय से मैट्रिक में 254, इंटर विज्ञान में 155 व आर्ट्स में 107 छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं.प्रायोगिक परीक्षा की कापियों की जांच कर जैक कार्यालय में 10 मार्च तक हर हाल में जमा कर देने का निर्देश सभी उवि के प्राचार्यो को मिला है.प्रायोगिक परीक्षा संपन्न करने के लिए तैयारी पूरी की जा रही है.मोहम्मदगंज प्रखंड में छह उवि समेत दो टेन प्लस टू विद्यालय है.
24 फरवरी से सात मार्च के बीच होगी प्रायोगिक परीक्षा
24 फरवरी से सात मार्च के बीच होगी प्रायोगिक परीक्षा
