पलामू के सर्वांगीण विकास में सबका का सहयोग जरूरी : डीसी

दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पलामू डीसी का पद संभाला

दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पलामू डीसी का पद संभाला प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू डीसी के पद पर पदस्थापित दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान डीसी समीरा एस ने उन्हें प्रभार सौंपा और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी हैं. जिले के 106 वें डीसी के रूप में पदभार ग्रहण के बाद श्री शेखावत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि पलामू जिले के सर्वांगीण विकास में सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भागीदारी निभाना होगा. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है. जिले में विकास की गति को तेज़ किया जायेगा. वह स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं से रू-ब-रू होंगे और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जायेगा.विकास के साथ सुरक्षा का बेहतर माहौल बनाया जायेगा. आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ व बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. निवर्तमान डीसी समीरा एस ने कहा कि पलामू में टीम भावना के साथ कार्य करने की कोशिश की. योजनाओं का लाभ आमजनों को सुलभता से मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किया. जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने नवपदस्थापित डीसी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. मौके पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीओ सुलोचना मीणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >