स्मार्ट मोबाइल के जरिये हर समस्या का होगा समाधान : महापौर

नगर निगम को स्मार्ट बनाने के लिए बैठक की

नगर निगम को स्मार्ट बनाने के लिए बैठक की

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

महापौर अरुणा शंकर ने गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय में नगर निगम को स्मार्ट बनाने के लिए बैठक की. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सफाई और पेयजल व्यवस्था पर उपमहापौर, पार्षदों और विभागीय अधिकारियों के साथ विशेष बैठक होगी. इस बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और पेयजल की समस्या का समाधान खोजने पर चर्चा होगी.मेयर ने कहा कि नालियों पर अतिक्रमण और वाटर ब्लॉकेज की समस्या को देखते हुए जनहित में कड़े फैसले लिये जायेंगे.

सुधार को ठीक करने में लगभग दो माह लग सकते हैं

उन्होंने स्वीकार किया कि निगम की कार्यप्रणाली में पिछले तीन वर्षों में कई सुधार की आवश्यकता है, जिसे दुरुस्त करने में लगभग दो माह लग सकते हैं. उनका लक्ष्य है कि निगम को स्मार्ट निगम की ओर ले जाया जाये, ताकि उसकी रेटिंग भी हो सके. इसके लिए एक स्मार्ट मोबाइल ऐप विकसित कराया जायेगा. इस ऐप के माध्यम से नागरिक अपनी वार्ड की समस्याएं दर्ज कर सकेंगे. निगम अधिकारी तय समय पर समाधान कर ऐप के माध्यम से सूचना देंगे. ऐप पर सफाई, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पानी की शिकायत, होल्डिंग टैक्स, कमर्शियल टैक्स, मोहल्ले में लावारिस कुत्तों व गाय की शिकायत, तथा मोहल्ले में पड़े कूड़े के उठाव की शिकायत दर्ज की जा सकेगी.

महापौर ने स्पष्ट किया कि उनका प्रयास है कि बड़े शहरों की तर्ज पर डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के जरिए नागरिकों को पारदर्शी और त्वरित सेवा मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >