एनपीयू में पीएचडी के लिए 100 सीटों पर होगा नामांकन

एनपीयू में पीएचडी के लिए 100 सीटों पर होगा नामांकन

मेदिनीनगर. नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में पीएचडी में 100 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. इसके लिए विश्वविद्यालय ने विज्ञापन जारी किया गया है. एनपीयू में इकोनॉमिक्स में तीन, बॉटनी में तीन, रसायन में चार, अंग्रेजी में आठ, भूगोल में नौ, हिंदी में एक, इतिहास में 20, गणित में पांच, फिलॉसिफी में 17, फिजिक्स में 10, पॉलिटिकल साइंस 10, साइकोलॉजी चार व जूलॉजी में छह सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. जिसमें अनारक्षित श्रेणी के 51, एसटी 25, एससी 9, बीसी वन 11, बीसी टू के दो व इडब्ल्यूएस के दो कैंडिडेट का नामांकन लिया जायेगा. इसमें वैसे विद्यार्थी आवेदन दे सकते हैं जो यूजीसी, सीआइआइआर, जेआरएफ, नेट, जेट, गेट, डीबीटी, डीएसटी, एनबीएचएम, सीड पास विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा. वैसे केंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं. जो नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के तहत कांस्टीट्यूएंट कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्य कर रहे हैं. अनारक्षित श्रेणी, बीसी वन व बीसी टू के कैंडिडेट 1200 व एससी, एसटी, इडब्ल्यूएस, दिव्यांग छात्र 600 रुपये जमा कर आवेदन भर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >