बच्चों की विशेष देखभाल करने व सुविधाओं पर दिया जोर

प्रमंडलीय आयुक्त ने वात्सल्य धाम का किया निरीक्षण

प्रमंडलीय आयुक्त ने वात्सल्य धाम का किया निरीक्षण मेदिनीनगर. पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने रविवार को शहर के दो नंबर टाउन में संचालित वात्सल्य धाम का निरीक्षण किया. इस दौरान आयुक्त ने वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने वात्सल्य धाम में रह रहे बच्चों से बातचीत की और उनकी दिनचर्या, जरूरतों व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. आयुक्त ने बच्चों के बीच लूडो, बिस्किट, फल,पानी बोतल,चप्पल सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरण कर उनका उत्साहवर्द्धन किया.निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने बाल संरक्षण पदाधिकारी मो. जिसान अहमद, अधीक्षक शिलवी शालवी व घर के मालिक राकेश कुमार से विशेष बातचीत किया. बच्चों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं, भोजन एवं नाश्ते की गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को पौष्टिक व संतुलित आहार मिलना चाहिए. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जांच कराने पर जोर दिया गया. जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों से बच्चों का स्वास्थ्य जांच कराने का निर्देश दिया गया, ताकि उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास में कोई बाधा नहीं आ सके. आयुक्त ने बच्चों के आवासीय परिसर, साफ-सफाई, सुरक्षा व अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया.उन्होंने परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और संवेदनशीलता व जिम्मेवारी के साथ बच्चों का उचित देखभाल करने का निर्देश दिया. संबंधित अधिकारियों को वात्सल्य धाम में रह रहे सभी बच्चों को बेहतर देखभाल, पोषण, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया. बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ व सकारात्मक वातावरण मिलना चाहिए. इसमें किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >