Palamu News: भैंस चराने गये 65 वर्षीय बुजुर्ग पर गिरा वज्रपात, मौके पर ही मौत

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग गांव में एक दुखद घटना हुई, जहां भैंस चराने गए 65 वर्षीय बनारसी यादव की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पलामू. जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग गांव में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से 65 वर्षीय बनारसी यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार दिनादाग गांव के मझिगावां टोला निवासी बनारसी यादव भैंस चराने के लिए बत्तरे डैम की तरफ गये थे. इसी दौरान हल्की बारिश के बीच अचानक वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

अस्पताल ले गये आसपास के लोग

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बनारसी यादव को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >