ईंट भट्ठे पर बाल मजदूरी करते मिले दर्जनों नाबालिग

ईंट भट्ठे पर बाल मजदूरी करते मिले दर्जनों नाबालिग

पांकी. तरहसी प्रखंड के गोइंदी के ईंट भट्ठे पर आठ से लेकर 15 वर्ष के नाबालिग काम कर रहे हैं. बच्चे स्कूल जाने के बजाय नियमित रूप से ईट भट्ठा पहुंचते हैं और ईंट की पथाई करते हैं. बताया जा रहा है कि नाबालिग सुनील यादव के ईंट भट्ठे पर काम कर रहे हैं. पीएलवी कपिलदेव कुमार सिंह एवं सागर कुमार द्वारा ग्राम पंचायत गोइनदी का सर्वेक्षण में भी बच्चों को काम पर देखा गया है. बाल मजदूरी करने वाले बच्चों में नंदनी कुमारी, छोटी कुमारी, सत्यम कुमार, शंकर कुमार, अनीशा कुमारी , पुनी कुमारी, हिमांश कुमारी एवं प्रमिला कुमारी आदि शामिल हैं. सभी बच्चे ग्राम पंचायत गोइनदी बांद्राहा टोला के रहने वाले हैं. उल्लेखनीय है कि बाल तस्करी, बाल श्रम व अन्य प्रकार के शोषण से बच्चों को बचाने तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से 26 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक अखिल भारतीय बचाव एवं पुनर्वास अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बार मजदूरों को तलाश की जा रही है और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >