गरीब -असहाय लोगों के बीच 80 कंबल का वितरण

गरीब -असहाय लोगों के बीच 80 कंबल का वितरण

हैदरनगर. कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए हैदरनगर पश्चिमी पंचायत सचिवालय परिसर में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच 80 कंबलों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन पंचायत स्तर पर मुखिया शहनाज परवीन के देखरेख में हुआ. कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य गुलशन आरा व फरहाना खातून मौजूद थी. पंचायत प्रतिनिधियों ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. लोगों से ठंड के मौसम में सतर्क रहने की अपील की. मौके पर मुखिया शहनाज परवीन ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में कोई भी गरीब, वृद्ध, दिव्यांग अथवा असहाय व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो, इसके लिए पंचायत लगातार प्रयासरत है.सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये संसाधनों का पारदर्शी तरीके से वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है.पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए आगे भी जरूरत के अनुसार राहत कार्य जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय को राहत कार्यों का केंद्र बनाकर वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा रही है.कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत है. ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समयोचित कदम बताया. कार्यक्रम के दौरान पंचायत कर्मी, वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >