शिवेंद्र कुमार
पलामू जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चल रहा है. जिसके तहत है. पलामू में पांच विधानसभा क्षेत्र है. इन पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 17 लाख 64 हजार 947 है. इनमें मंगलवार तक 13 लाख 81 हजार 22 वोटरों का डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है. जबकि अभी भी तीन लाख 83 हजार 925 मतदाता ऐसे हैं. जिनका डिजिटाइजेशन का काम पूरा नहीं हुआ है. हालांकि अभी भी काफी तेजी से डिजिटाइजेशन का काम चल रहा है. चुनाव आयोग के द्वारा 29 जुलाई तक डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर दिया जाना है. जबकि पांचो विधानसभा के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है.
तीन लाख 83 हजार 925 वोटर का डिजिटाइजेशन का काम बाकी
जानकारी के अनुसार 29 जुलाई तक डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर ले जाना है जिसमें डाल्टनगंज विधानसभा में चार लाख 06 हजार 932 वोटर हैं. जिसमें तीन लाख 925 वोटर (73.95 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन हो चुका है. विश्रामपुर विधानसभा में तीन लाख 67 हजार 800 मतदाता है. जिसमें तीन लाख 09 हजार 889वोटर (84.25 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन, छतरपुर विधानसभा में तीन लाख 26 हजार 401 वोटर डिजिटाइजेशन दो लाख 53 हजार 742 वोटर( 77.34 प्रतिशत), हुसैनाबाद विधानसभा में वोटर की संख्या तीन लाख 30 हजार 689, डिजिटाइजेशन दो लाख 50 हजार 990 ( 75.9 प्रतिशत), पांकी विधानसभा में कुल वोटर की संख्या तीन लाख 33 हजार 125, जिसमें दो लाख 65 हजार 476 मतदाता ( 79.69 प्रतिशत) वोटर का डिजिटाइजेशन हो चुका है. जिला प्रशासन के द्वारा एसआईआर को लेकर लगातार समीक्षा की जारी है. लोगों से अपील की जा रही है कि मतदाता इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें.
एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ व डुप्लीकेट वोटर होंगे चिन्हित
चुनाव आयोग के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जो वोटर एब्सेंट है. अपने पुराने जगह से दूसरे जगह चले गए हैं. जो वोटर की मृत्यु हो गयी है या इसके साथ ही कई ऐसे वोटर हैं. जिनका नाम दो जगह पर है. वैसे वोटर को भी चिन्हित किया जायेगा. जिन वोटर की मौत हो चुकी है. या डुप्लीकेट वोटर हैं.वैसे वोटरों को चिन्हित कर नाम हटाने का काम किया जायेगा.
डिजिटाइजेशन में पूरे राज्य में विश्रामपुर है नंबर वन पर
पूरे राज्य में एसआइआर के तहत डिजिटाइजेशन का काम किया जा रहा है. विश्रामपुर विधानसभा में वोटर की संख्या तीन लाख 67 हजार 800 है. जिसमें से तीन लाख 09 हजार 889 वोटर का डिजिटाइजेशन का काम पूरा किया जा चुका है. जो की झारखंड में सबसे अधिक है. विश्रामपुर विधानसभा में 84.85 प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है.
सात अक्टूबर को फाइनल इलेक्टरल रोल किया जायेगा प्रकाशित
विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रिपरेशन, ट्रेनिंग व प्रिंटिंग का काम 20 जून से लेकर 29 जून तक किया गया था. सभी बीएलओ को 30 जून से लेकर 29 जुलाई तक सभी मतदाताओं के घर-घर जाना है. इसके बाद इलेक्टरल रोल का ड्राफ्ट पब्लिकेशन पांच अगस्त को किया जायेगा. इसके बाद जिन मतदाताओं के द्वारा किसी तरह का शिकायत या क्लेम होगा वे पांच अगस्त से लेकर तीन अक्टूबर तक अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद सात अक्टूबर 2026 को फाइनल इलेक्टरल रोल प्रकाशित कर दिया जायेगा.
