पलामू की दो सड़कों को फोरलेन बनाने की मांग, सचिव ने दिया जल्द DPR तैयार करने का भरोसा

पलामू सांसद वीडी राम ने केंद्रीय सड़क सचिव से मुलाकात कर एनएच-343 और एनएच-139 को फोरलेन बनाने की मांग की, वहीं, सचिव ने जल्द डीपीआर तैयार करने का भरोसा दिया है.

पलामूः पलामू संसदीय क्षेत्र के सांसद वीडी राम ने नई दिल्ली स्थित परिवहन भवन में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी उमाशंकर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पलामू क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को जल्द फोरलेन में बदलने का अनुरोध किया. इनमें एनएच-343 का गढ़वा-रामानुजगंज खंड (लगभग 49 किलोमीटर) और एनएच-139 का पड़वा मोड़-सीलीदाग-छतरपुर खंड (लगभग 22 किलोमीटर) शामिल हैं.

22 किलोमीटर का हिस्सा बना है बॉटलनेक

सांसद वीडी राम ने सचिव को बताया कि एनएच-139 का हरिहरगंज-सीलीदाग खंड पहले ही फोरलेन बन चुका है. वहीं एनएच-343 के अन्य हिस्सों का भी फोरलेन निर्माण पूरा हो चुका है. इसके बावजूद पड़वा मोड़-सीलीदाग-छतरपुर का करीब 22 किलोमीटर लंबा हिस्सा अभी तक फोरलेन नहीं बन पाया है. यह हिस्सा पूरे कॉरिडोर में एक प्रमुख बाधा बना हुआ है. उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है. सड़क चौड़ी नहीं होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है, यात्रा का समय बढ़ता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है.

जल्द तैयार होगी डीपीआर, एनएचएआई करेगा काम

सांसद की मांगों पर सचिव वी उमाशंकर ने सकारात्मक पहल करते हुए बताया कि गढ़वा-रामानुजगंज (एनएच-343) और पड़वा मोड़-सीलीदाग-छतरपुर (एनएच-139) दोनों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा कि डीपीआर को जल्द अंतिम रूप देकर मंजूरी दी जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा.

क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

उन्होंने कहा कहा कि दोनों फोरलेन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से पलामू, गढ़वा और आसपास के जिलों के लोगों को सुरक्षित, सुगम और तेज यातायात की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही क्षेत्र के औद्योगिक, कृषि, व्यापारिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है. आधुनिक सड़कों के निर्माण से इलाके में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >