पंजाब काम करने गये तरहसी के युवक की मौत

पंजाब काम करने गये तरहसी के युवक की मौत

पांकी. तरहसी थाना क्षेत्र के सिलदिलिया कला गांव के स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के पुत्र सुरेंद्र कुमार सिंह की मौत पंजाब में काम करने के दौरान एक हादसे में मौत हो गयी. बुधवार शाम उसके शव को एंबुलेंस के माध्यम से घर लाया गया. इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह चार अप्रैल को काम कर रहा था जहां उन्हें गंभीर रूप से चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गयी.आर्थिक तंगी से जूझ रहे सुरेंद्र सिंह स्थानीय स्तर पर रोजगार के अभाव में वह परिवार के पेट पालने के लिए पंजाब गया था. परिजनों की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद शव लाने के लिए रुपये कर्ज लेना पड़ा. जानकारी मिलने पर पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक के सगे भाई प्रवीण कुमार सिंह को हवाई मार्ग से प्रशासन से शव नहीं देने पर घटनास्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >