पलामू में रेल पटरी से युवक का शव बरामद, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

पलामू में रेलवे ट्रेक से एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान गढ़वा जिले के बीरबल राम के रूप में हुई है.

पलामू जिले के ऊंटारी रोड डीडीयू रेलखंड के सतबहिनी व मोहम्मद गंज रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक का शव बरामद हुआ है. नवगढ़ गांव के पास पोल संख्या 341/13 के निकट रेल पटरी के निकट से उंटारी पुलिस ने शव बरामद किया है. मृत युवक की पहचान गढ़वा जिले के खरौंधी थाने के बतरा गांव के बीरबल राम के रूप में हुई है. किसी ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई गई है. हालांकि अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया है. पुलिस ने पहचान के बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है.

शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार सतबहिनी व मोहम्मद गंज रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 341/13 के निकट गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना लोकल थानाप्रभारी उंटारी रोड को दिया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची उंटारी पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक के जेब से मिली पैन कार्ड से मृतक की पहचान हुई. मौके पर पहुँचे सब इंस्पेक्टर मंनोज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घटना के सभी बिंदुओं पर छानबीन किया जा रहा है.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: पोटका विधानसभा सीट एसटी के लिए है आरक्षित, 4-4 बार BJP और JMM ने मारी है बाजी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >