प्रतिनिधि : मेदिनीनगर पलामू. उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को रामगढ़ प्रखंड का दौरा कर नावाडीह वन एवं टू आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पोषण, शिक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का गहन अवलोकन किया. पोषण ट्रैकर ऐप की अद्यतन स्थिति, स्टॉक रजिस्टर, बच्चों की उपस्थिति और निबंधित लाभार्थियों के आंकड़ों का मिलान किया गया. सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि सभी सरकारी अभिलेख समय पर और शुद्धता से संधारित हों. निरीक्षण के समय बच्चों के नाश्ते का समय था, जिस पर डीसी ने स्वयं सूजी का हलवा परोसा और भोजन की गुणवत्ता, स्वाद व स्वच्छता की जांच की. बच्चों को फल और टॉफियां भी वितरित की गयी. क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय मुखिया ने निर्माणाधीन चेक डैम में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत की. उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. समझ-आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाये डीसी ने बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन करने के लिए उनसे गिनती, सरल गणित और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे. समीक्षा में पाया गया कि बुनियादी शिक्षण स्तर में सुधार की आवश्यकता है. इस पर सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया गया कि बच्चों को रटाने के बजाय समझ-आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाये. पेयजल, शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया पेयजल, शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया. सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता, नियमित जल आपूर्ति और बाल-अनुकूल शौचालय की साफ-सफाई की जांच की गयी. केंद्र परिसर में कचरा निपटान और हाइजीन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये. सोलर जल मीनार की कार्यशीलता और जलापूर्ति की स्थिति भी परखी गयी. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सेविका लिली रोशनी दांग, मॉयलोन टोपनो, सहायिका अनास्तासीया हेंब्रम, फुलमनी तीरु समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.
डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों को परोसा हलवा

डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों को परोसा हलवा
Copied link
डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों को परोसा हलवा