संजीव पांडेय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट पर डंडिला टीम का कब्जा

संजीव पांडेय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट पर डंडिला टीम का कब्जा

प्रतिनिधि विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय के खेल मैदान में नव वर्ष के अवसर पर एक दिवसीय संजीव पांडेय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उदघाटन नप के कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह ने किया. समारोह की अध्यक्षता नागेंद्र प्रसाद पांडेय तथा संचालन राजन पांडेय ने किया। आयोजन गुप्ता मोबाइल विजन एवं साक्षी ट्रेडर्स ने किया. पहला मुकाबला डंडीला 11 और मालाकार 11 के बीच खेला गया, जिसमें डंडीला 11 विजयी रही। दूसरा मैच मार्शल 11 और टेलीकॉम 11 के बीच हुआ, जिसमें टेलीकॉम 11 ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला डंडीला 11 और टेलीकॉम 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टेलीकॉम 11 ने निर्धारित 10 ओवर में 90 रन बनाये। जवाबी पारी में डंडीला 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट खोकर 92 रन बनाकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। फाइनल में सोनू शुक्ला को मैन ऑफ द मैच तथा अभिमन्यु शुक्ला को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गयी. इस अवसर पर नप के पूर्व उपाध्यक्ष अजय बक्सराय उर्फ बड़कू सिंह, जिला योजना समिति सदस्य संजय बैठा, निवर्तमान वार्ड पार्षद सलीमुदीन अंसारी, सुनील कुमार चौधरी, समाजसेवी विजय कुमार रवि, सोनू पाठक, अच्युतानंद पांडेय, सुशील शुक्ला, दिनेश शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >