यात्री ट्रेन का परिचालन नहीं होने से डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा

यात्री ट्रेन का परिचालन नहीं होने से डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर डालटनगंज-गढ़वा रोड जंक्शन पर ट्रेनों का परिचालन 30 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सका है. इस वजह से रेलवे प्रशासन ने अप लाइन पर 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, वहीं सात ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. स्थिति ऐसी है कि डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है. कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते दिखे, लेकिन अधिकांश लोग पूर्व से मिली सूचना के कारण स्टेशन नहीं पहुंचे. कई यात्रियों ने अपनी यात्रा योजनाएं रद्द कर दीं, जबकि जहां बस की सुविधा उपलब्ध है, वहां लोग बस से सफर कर रहे हैं. रेलवे ने गुरुवार से शुक्रवार तक डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द किया है. इसके अलावा रांची-बनारस एक्सप्रेस, रांची-न्यू दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, संतरागाछी-अजमेर वीकली एक्सप्रेस और पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है. रेलवे स्टेशन पर लगे समय-तालिका बोर्ड पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है कि कौन सी ट्रेनें रद्द हैं और किनका मार्ग बदला गया है. इस पारदर्शिता के कारण यात्रियों को पूर्व से जानकारी मिल रही है और वे अपनी यात्रा योजनाओं को उसी अनुसार बदल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >