अपराधियों ने पांच लाख नकद लूटा, विरोध करने पर बुजुर्ग को मारी गोली

अपराधियों ने पांच लाख नकद लूटा, विरोध करने पर बुजुर्ग को मारी गोली

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबला गांव में शनिवार रात नकाबपोश अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया. चार अज्ञात अपराधी बैजनाथ सिंह के घर में घुस करीब पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की बतायी जा रही है. अपराधियों ने घर में घुसते ही पैसे की मांग शुरू कर दी. विरोध करने पर 50 वर्षीय बैजनाथ सिंह को गोली मार दी. एक गोली उनके सिर के ऊपर से निकल गयी, जबकि दूसरी गोली जांघ में लगी. घटना के बाद परिजनों ने घायल बैजनाथ सिंह को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर जांघ में फंसी गोली निकाल दी. भुक्तभोगी बैजनाथ सिंह ने बताया कि घर में रखा पैसा मवेशी बेचकर और बाहर काम कर रहे बेटे भेजा था. किसी आवश्यक काम के लिए यह रकम घर में रखी गयी थी. अपराधियों ने घर में घुसकर परिजनों को कब्जे में लेकर करीब पांच लाख रुपये लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गये. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने पर पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >