जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से थमा विकास, गांवों में मूलभूत सुविधाओं का संकट : रुचिर तिवारी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) मेदिनीनगर में जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ मुखर हुई है. जिला सचिव रुचिर तिवारी ने जोड़ गांव में पदयात्रा कर ग्रामीणों की समस्याएं जानीं.

मेदिनीनगर, पलामू : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर मुखर है. जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के उदासीन रवैये के खिलाफ सीपीआइ के जिला सचिव रुचिर तिवारी ने पदयात्रा शुरू की है. इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने सदर प्रखंड के जोड़ गांव में पदयात्रा की. इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और समाधान के लिए सार्थक प्रयास करने का भरोसा दिया.

रुचिर तिवारी ने कहा कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. शहरी क्षेत्र में जलजमाव के कारण सड़कें टूट रही हैं और कई प्रमुख मार्गों पर जानलेवा गड्ढे बन गये हैं. वहीं ग्रामीण इलाकों में विकास की गति थम गयी है. इसके बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि समस्याओं से अनभिज्ञ बने हुए हैं. सांसद और विधायक मौन हैं, जबकि प्रशासन भी उदासीन है.

उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र की जनता से किये वादे पूरे नहीं किये. जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण सदर प्रखंड के जोड़ सहित अन्य गांवों का समुचित विकास नहीं हो पाया है. ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल, सिंचाई, बेहतर सड़क समेत कई मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं.

अवैध बालू उठाव से दुर्घटना का खतरा

सीपीआइ जिला सचिव ने कहा कि जोड़ गांव दुर्घटना जोन बन गया है. माफिया अमानत नदी से अवैध तरीके से बालू का उठाव कर ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं. सड़क पर बालू पसरा रहने के कारण लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से बालू घाट की बंदोबस्ती की जाती, तो उससे मिलने वाली रॉयल्टी का उपयोग जोड़ पंचायत के विकास में किया जा सकता था. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर आगे भी पदयात्रा जारी रखने की बात कही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >