भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआइ) ने पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा बस किराये में की गयी 15–20 प्रतिशत वृद्धि का कड़ा विरोध किया है. जिला सचिव रुचिर तिवारी, सूर्यपत सिंह और कृष्ण मुरारी दुबे ने कहा कि एसोसिएशन ने मनमाने तरीके से किराया बढ़ाया है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. उन्होंने पलामू उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की. सीपीआइ नेताओं ने बताया कि पहले भी कई बार बस किराये में बेतहाशा वृद्धि की गयी थी, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. उनका कहना है कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग मुख्य रूप से मजदूर, किसान, छात्र और निम्न आय वर्ग के लोग करते हैं. ऐसे में अत्यधिक किराया वृद्धि उनके लिए असहनीय साबित होगी. सीपीआइ ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन हस्तक्षेप नहीं करता तो जनता के हित में आंदोलन भी किया जा सकता है.
भाकपा ने बस किराये में वृद्धि का किया विरोध
भाकपा ने बस किराये में वृद्धि का किया विरोध
