पलामू में बेकाबू कंटेनर ने पांच मवेशियों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत, जलमीनार व झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त

पलामू के लेस्लीगंज में अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौत। जलमीनार और झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी।

लेस्लीगंज (पलामू). लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात बड़ा हादसा हो गया. राजोगाड़ी टोला में एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने घर के पास बंधे पांच मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो मवेशियों की जान बच गयी. हादसे में जलमीनार, चापाकल और एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे की बतायी जा रही है.

घर के पास बंधे थे मवेशी

जानकारी के अनुसार राजोगाड़ी टोला निवासी विनय साव ने अपने घर के पास पांच मवेशियों को बांध रखा था. इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और मवेशियों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया.

झोपड़ी और जलमीनार भी क्षतिग्रस्त

दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर ट्रक का नंबर HR 38 AB 3229 बताया गया है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मवेशियों के साथ-साथ पास की झोपड़ी, चापाकल और जलमीनार भी क्षतिग्रस्त हो गये.

ये भी पढ़ें: पलामू में बारिश से तबाही: दर्जनों गांवों का संपर्क कटा, वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण; DMFT से बनेंगे छोटे पुल-पुलिया

तीन मवेशी ट्रक के नीचे फंसे

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद तीन मृत मवेशी ट्रक के नीचे फंसे हुए थे. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. हादसे में पीड़ित परिवार को मवेशियों के अलावा अन्य संपत्ति का भी नुकसान हुआ है. अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गयी है.

ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में युवक की गोली रात में गोली मारी, सुबह होते ही सड़क जाम, बाजार बंद; कनपटी में मारी गई थी गोली

SDPO ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलने के बाद लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और हादसे के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >