निगम की नोटिस के बाद भी पॉश एरिया में गोदाम निर्माण(जरूरी)

निगम की नोटिस के बाद भी पॉश एरिया में गोदाम निर्माण

मेदिनीनगर. शहर के चर्च रोड स्थित पॉश एरिया में गोदाम निर्माण कराया जा रहा है. इसकी लिखित शिकायत आवेदन अवध कुमार पांडेय के पुत्र कुमार सेशिल ने पलामू डीसी, नगर आयुक्त व खासमहाल पदाधिकारी को दिया है. नगर निगम क्षेत्र के हो रहे अवैध निर्माण को लेकर नगर आयुक्त ने चर्च रोड में निर्माण कर रहे शेखर अग्रवाल को नोटिस जारी किया है. इसके बाद भी लगातार कार्य जारी रखा गया है. कुमार सेशिल ने बताया कि शेखर अग्रवाल द्वारा खासमहाल की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बिना नक्शा पास करवाये बड़े स्तर पर गोदाम का निर्माण करवाया जा रहा है. नगर प्रबंधक द्वारा स्थलीय जांच प्रतिवेदन फोटोग्राफ के साथ निगम कार्यालय को भेजा गया है. इसे लेकर निगम ने 24 मार्च व 28 मार्च को संबंधित कागजात के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था. नोटिस के बाद भी बिना लीज या कोई अनुमति प्राप्त किये अवैध रूप से होल्डिंग संख्या 1045 प्लॉट संख्या 995 पर निर्माण कार्य किया जा रहा है. खासमहाल राजस्व निरीक्षक के द्वारा मना करने के बाद भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया है. तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य को बंद करने की बात कही गयी है. यह इलाका आवासीय परिसर क्षेत्र है. सेशिल ने बताया कि जिस खासमहाल की भूमि पर गोदाम बनाया जा रहा है. इस जमीन के पूर्व के मालिक का लीज 1991 से लीज नवीकरण नही हुआ है. इधर शेखर अग्रवाल ने कहा कि निगम के आदेश के बाद कार्य कराया जा रहा है. किसी तरह का गलत कार्य नही कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >