केंदू पत्ता संग्रहण मूल्य बढ़ाने पर सहमति, 1921 रुपये का प्रस्ताव

आयुक्त की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की बैठक

आयुक्त की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की बैठक प्रतिनिधि, मेदिनीनगर सोमवार को आयुक्त कार्यालय में केंदू पत्ता सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने की. बैठक में वर्ष 2026 के लिए केंदू पत्ता संग्रहण मूल्य निर्धारण को लेकर राज्य सरकार को परामर्श देने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक के दौरान प्राथमिक संग्रहणकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया. आयुक्त ने वन विभाग के पदाधिकारियों एवं केंदू पत्ता संग्रहणकर्ता सदस्यों से उचित परामर्श देने की बात कही।. जानकारी दी गयी कि वर्ष 2025 में सरकार द्वारा केंदू पत्ता क्रय के लिए 1883 रुपये प्रति मानक बोरा संग्रहण मूल्य निर्धारित किया गया था. समिति के सदस्यों ने विभिन्न दरों का प्रस्ताव रखा, जिस पर विचार-विमर्श के बाद मजदूरों के हित को ध्यान में रखते हुए 1921 रुपये प्रति मानक बोरा संग्रहण मूल्य निर्धारित करने का परामर्श सरकार को देने का निर्णय लिया गया. इसमें सरकारी एवं रैयती भूमि पर उगने वाले केंदू पत्ता शामिल है. आयुक्त ने कहा कि लघु वन उपज के रूप में केंदू पत्ता तोड़ने वाले मजदूरों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में यह कार्य किया जाता है, ऐसे में मजदूरों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है. बैठक में हजारीबाग के जीएम व संयोजक सह सचिव डॉ. बी बास्करन ने विषय प्रवेश कराया. मौके पर आयुक्त के सचिव विजय वर्मा, वन संरक्षक प्रवेश अग्रवाल, गढ़वा के केंदू पत्ता व्यापारी कृष्णा प्रसाद यादव, बीड़ी निर्माता प्रतिनिधि विनोद यादव, शंखनाथ उरांव, बालमुकुंद पासवान, मुखू राम, इफतेखार अहमद खान एवं ब्रजकिशोर सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >