आयुष्मान योजना के क्लेम की होगी जांच, 17 अस्पतालों को होगा ऑडिट

आयुष्मान योजना के क्लेम की होगी जांच, 17 अस्पतालों को होगा ऑडिट

मेदिनीनगर. पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. इस दौरान डीसी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत किये जा रहे दावों (क्लेम्स) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी 17 सूचीबद्ध अस्पतालों की जांच करने के आदेश दिया. इसके लिए अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी और जिला कल्याण पदाधिकारी की एक विशेष जांच समिति गठित की गयी है. डीसी ने जांच समिति इलाज और क्लेम की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया, ताकि गड़बड़ी के खिलाफ कार्रवाई किया जा सके. बैठक में मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ स्कीम, आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी लिया. आभा कार्ड को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. डीसी ने विशेष रूप से आदिम जनजाति समुदायों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुदूर क्षेत्रों में कैंप लगाकर अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें. डीसी ने कहा कि डिजिटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर तक अभियान चलाया जाये, ताकि मरीजों का रिकॉर्ड सुरक्षित और सुलभ रहे. बैठक में पलामू सीएस डॉ अनिल श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >