श्रद्धा.ख्रीस्तीय विश्वासियों ने धार्मिक उल्लास के साथ मनाया पास्का पर्व

श्रद्धा.ख्रीस्तीय विश्वासियों ने धार्मिक उल्लास के साथ मनाया पास्का पर्व

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर प्रभु यीशु के जी उठने की खुशी में रविवार को पलामू के मसीही विश्वासियों ने पास्का पर्व मनाया. इस पर्व को लेकर पलामू जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्थित गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना, जागरण व मिस्सा पूजा हुआ. मेदिनीनगर की शांति की महारानी गिरजाघर में शनिवार की रात करीब 10.30 बजे से जागरण आराधना शुरू हुई, जो देर रात करीब 1.30 बजे तक चली. मुख्य अनुष्ठाता डालटनगंज धर्मप्रांत के बिशप थियोदोर मस्करेन्हास की देखरेख में जागरण, प्रार्थना व मिस्सा पूजा संपन्न हुआ. ख्रीस्तीय विश्वासियों ने पास्का पर्व से जुड़े गीत गाये. मसीही विश्वासियों ने कैंडल जलाकर धर्म विधि की शुरुआत की. बताया गया कि यह मौत के अंधेरे पर मसीह की जीत और पुनरुत्थान का प्रतीक है. मुख्य अनुष्ठाता विशप ने मिस्सा पूजा अनुष्ठान कराया. इस दौरान दो बच्चों को बपतीसमा किया गया और कैथोलिक कलिसिया के नये सदस्यों के रूप में उनका स्वागत किया गया. बिशप ने अपने संदेश में प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की घटना पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने पूरी इंसानियत के लिए जी उठे हैं. यह उम्मीद देते हुए कि वह उन सभी को फिर से जिंदा करेंगे जो लोग यीशु को भगवान व उद्धार कर्ता के रूप में मानते हैं. विशप ने कहा कि जीवन, मरण व पुनर्जीवन पर विश्वास करना ही पास्का पर्व का मुख्य संदेश है. मृत्यु पर विजय हासिल करना ही पास्का पर्व है. यह हमें बताता है कि मृत्यु जीवन का अंत नहीं, बल्कि जीवन की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जी उठना ख्रीस्तीय विश्वास का आधार है. श्रेष्ठ कर्म व पवित्र भावना के बदौलत इंसान पाप व मृत्यु से छुटकारा पा सकता है. बिशप ने मसीही विश्वासियों को यीशु के क्रूस विजय के बारे में बताया. कहा कि ईश्वर की योजना के मुताबिक लोगों को जुल्म, शोषण व गुलामी के बंधनों से मुक्त कराने के लिए ईसा मसीह संसार में आये थे. उन्होंने सभी जगह न्याय, शांति, प्रेम, भाईचारा का वातावरण कायम रखने एवं दीन-दुखियों की सेवा करने का संदेश दिया. धर्मविधि संपन्न कराने में पल्ली पुरोहित क्रिस्टोफर डुंगडुंग, विनोद केरकेटा, फदर मंजीत, एंथोनी फर्नाडीस, जार्ज तिग्गा, डीकन बिरबल कुजूर, सहित काफी संख्या में महिला पुरूष विश्वासी शामिल थे. इधर रविवार की सुबह आठ बजे से पास्का पर्व को लेकर चर्च आराधना शुरू हुयी. युवा एवं महिला संघ ने गीत प्रस्तुत किया. मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित क्रिस्टोफर डुंगडुंग, जॉर्ज तिग्गा ने आराधना, मिस्सा पूजा संपन्न कराया. उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मुक्तिदाता हैं. उनके बताये रास्ते पर चलने की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >