छतरपुर से निखिल कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
पलामू. छतरपुर प्रखंड परिसर के सभागार में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास 2.0 के तहत लगने वाले रोजगार मेला को लेकर बैठक किया गया. बैठक की अध्यक्षता जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक नवल किशोर ने किया. उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को अनुमंडल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा.
रोजगार मेले में सभी प्रखंडों से कक्षा पांचवीं पास से लेकर स्नातक तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे.
छतरपुर प्रखंड परिसर में 24 सितंबर को रोजगार मेला लगाया जायेगा. मेले में JSLPS राज्य कार्यालय द्वारा चयनित विभिन्न कंपनियां एवं पीआइए (स्किल प्रशिक्षणदाता एजेंसी) भाग लेंगी. कंपनियों और प्रशिक्षणदाता एजेंसियों द्वारा युवाओं की योग्यता एवं आवश्यकता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे.
मेले में कक्षा पांचवीं पास से लेकर स्नातक तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला स्थानीय स्तर पर नौकरी के अवसर प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम होगा.बैठक में प्रधान सहायक मो नवाब, बीपीएम गांगी सोय मर्मू, मुकेश कुमार, राजेश भगत, रंजीत जायसवाल समेत कई लोग मौजूद थे.
