बालिका में चरवाडीह व बालक वर्ग में सधवाडीह को खिताब

प्रखंड क्षेत्र के बकोरिया पंचायत के चरवाडीह खेल मैदान में आयोजित बालक तथा बालिका वर्ग का फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच के साथ गुरुवार को संपन्न हो गया.

प्रतिनिधि, सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के बकोरिया पंचायत के चरवाडीह खेल मैदान में आयोजित बालक तथा बालिका वर्ग का फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच के साथ गुरुवार को संपन्न हो गया. पहला फाइनल मैच बालिका वर्ग में चरवाडीह फुटबॉल टीम व सधवाडीह फुटबॉल टीम बीच खेला गया. इसमें चरवाडीह की टीम ने सधवाडीह टीम को 2-0 से पराजित किया. जबकि दूसरा फाइनल मैच बालक वर्ग में सधवाडीह फुटबॉल टीम बनाम इरगु फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. इसमें सधवाडीह ने इरगु को 1-0 से पराजित कर टॉफी पर कब्जा जमाया. अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के अनुपस्थित में सतबरवा प्रखंड प्रतिनिधि व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव ने विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी, फुटबॉल देकर सम्मानित किया. प्रमोद यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ खिलाड़ियों को खेल पर भी ध्यान देने की जरूरत है. खेल से मानसिक तथा शारीरिक विकास होता है. खेल के क्षेत्र में भी अपने करियर को संवारा जा सकता है. बकोरिया पंचायत के मुखिया संतोष उरांव ने कहा कि सरकार भी खेल को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की सुविधा उपलब्ध करा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभा को भी निखारा जा सके. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने खिलाड़ियों क बीच 61 सेट पोशाक वितरण किया. मौके पर पंसस प्रेमचंद उरांव, अमित कुमार साहू, पिंटू असलम, इंद्रदेव उरांव, अरुण साहू, हकीम मियां, नाजिम रजा, त्रिपुरारी साव समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >