कांग्रेसियों ने मनायी पूर्व उप प्रधानमंत्री की जयंती

कांग्रेसियों ने मनायी पूर्व उप प्रधानमंत्री की जयंती

मेदिनीनगर. रविवार को पलामू जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की 119वीं जयंती मनायी. इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनक तस्वीर पर फूल माला अर्पित किया. विचार गोष्ठी की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी ने की. उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. कहा कि वे सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास के पक्षधर थे. वे समता मूलक समाज का निर्माण करना चाहते थे. इसी उद्देश्य को लेकर वे समाज के वंचित, शोषित, पीड़ित व पिछड़ा वर्ग को हक अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्षरत रहे. उनका यह सोच था कि समाज के दबे कुचले लोगों को जब उनका अधिकार मिलेगा, तभी समता मूलक समाज की स्थापना होगी. कांग्रेसियों ने कहा कि बाबू जगजीवन राम के विचार आज भी प्रासंगिक है. उनके सिद्धांत व विचारों को अपनाते हुए समाज की बेहतरी के लिए काम करने की जरूरत है. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यानंद दूबे, सत्येंद्र सिंह, गोपाल सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, अनिल सिंह,विद्या सिंह चेरो, राजा पाठक, धनंजय पाठक, टिकैत कुमार, गोपाल पासवान, जैनेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >