वाहन की चपेट में आने से कार चालक की मौत

वाहन की चपेट में आने से कार चालक की मौत

नौडीहा बाजार. थान क्षेत्र कौवाल गांव के 26 वर्षीय पुत्र बिजेद्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह नारायण यादव का पुत्र था. जानकारी के अनुसार छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के तेनुडीह गांव से बिजेद्र यादव कार चलाकर पिपरा के बरदाग गांव बारात लेकर जा रहा था. इस दौरान एनएच् 139 कौवाल ओरब्रिज के पास कार रोककर पानी का बोतल लेने के लिए सड़क पार कर रहा था. तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन उसे धक्का मारकर फरार हो गया. जिससे कार चालक बिजेंद्र यादव की घटनास्थल पर मौत हो गयी. गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद कोहराम मच गया.जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. उसके दो छोटे बच्चे हैं. सूचना मिलने पर छतरपुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >