बेलहारा में बांकी नदी का जर्जर पुल बना खतरा, कभी भी हो सकता है हादसा

पिलर क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों की आवाजाही जारी

पिलर क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों की आवाजाही जारी

प्रतिनिधि, पांडू पांडू-छतरपुर मुख्य पथ पर बेलहारा स्थित बांकी नदी पर बना पुल काफी जर्जर हो चुका है. पुल की स्थिति ऐसी हो गयीहै कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इसके बावजूद प्रतिदिन इस पुल से बस, हाइवा, जीप और टेंपो सहित सैकड़ों वाहन गुजरते हैं. पुल का पाया क्षतिग्रस्त हो जाने से खासकर भारी वाहनों के चालक दहशत में रहते हैं. छतरपुर की ओर गिट्टी लेकर जाने वाले बड़े वाहन भी इसी पुल से गुजरते हैं, जो जोखिम भरा साबित हो रहा है।. यदि पुल क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो जाता है, तो पांडू-छतरपुर का संपर्क पूरी तरह टूट जायेगा और पांडू प्रखंड के कई गांव मुख्यालय से कट जायेंगे.

2024 में ही क्षतिग्रस्त हुआ पिलर

बताया जाता है कि वर्ष 2024 में बरसात के दौरान अचानक आयी बाढ़ में नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था. इस दौरान नदी किनारे खड़े कई वाहन भी डूब गये थे. उसी बाढ़ में पुल के दो पिलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जो आज तक मरम्मत के अभाव में उसी स्थिति में हैं.

50 लाख की लागत से हुआ था निर्माण

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2006 में विशेष योजना मद से करीब 50 लाख रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण कराया गया था. निर्माण के बाद अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द पुल के पुनर्निर्माण की मांग की है. भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव ने कहा कि यह गंभीर समस्या है और सरकार को तत्काल संज्ञान लेकर नए पुल का निर्माण कराना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो कभी भी पुल ध्वस्त हो सकता है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में पलामू डीसी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा, ताकि जल्द समाधान हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >