मेदिनीनगर. रविवार की शाम छह मुहान चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू के जिलाध्यक्ष डॉ विपुल गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पलामू की युवाओं के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है. उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आम लोगों में आक्रोश है. झारखंड में सभी परीक्षाओ में पेपर लीक कर राज्य के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इन सभी सीबीआइ जांच होनी चाहिए. मौके पर अविनाश वर्मा, ज्योति पाण्डेय, विश्वजीत पाठक, राजीव रंजन,अरविंद गुप्ता सोमेश सिंह , श्रवण गुप्ता, छोटू सिन्हा, पप्पू गुप्ता, शैलेश सिंह, राजकुमार बर्मन, मनोज विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता चंद्रकांत सिंह सहित कई लोग शामिल थे.
भाजयुमो ने हेमंत सरकार का पुतला फूंका
भाजयुमो ने हेमंत सरकार का पुतला फूंका
