बिस्मिल्लाह कमेटी ने की पगड़ी पोशी

मुहर्र��� त्योहार के अवसर पर शुक्रवार की रात में सम्मान समारोह हुआ.

मेदिनीनगर. मुहर्रम त्योहार के अवसर पर शुक्रवार की रात में सम्मान समारोह हुआ. शहर के शास्त्री नगर मोहल्ला में बिस्मिल्लाह कमेटी ने समारोह का आयोजन किया. समारोह में कमेटी से जुड़े लोगों ने हिंदू मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोगों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया. कमेटी के संरक्षक नसीम अहमद खान ने बताया कि यह कमेटी पिछले 25 वर्षों से पर्व त्योहार में सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है. इसके अलावा कमेटी के लोग सामाजिक व धार्मिक आयोजन में हमेशा सक्रिय रहते हैं. समाज के प्रबुद्ध लोगों ने कमेटी के इस तरह के कार्यों की सराहना की. गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाने की दिशा में कमेटी का यह सार्थक पहल है. हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में मिलकर सामाजिक कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं. समारोह में मुहर्रम इंतजामिया कमेटी जेनरल के पूर्व सदर शहरयार अली, कांग्रेस के धनंजय त्रिपाठी, राज नारायण सिंह पटेल, मिथिलेश सिंह, महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, सूर्यांश सिंह,तंजीमुल अंसार कमेटी के अशफाक अहमद और मोहर्रम इंतजामियां कमेटी जनरल के लोगों की पगड़ी पोशी किया गया. मौके पर बिस्मिल्लाह कमेटी के संस्थापक नसीम अहमद खान, खलीफा अख्तर अंसारी,आमिर अली, डब्लू खान, लाडली खान, सोनू अंसारी, फिरोज अंसारी, बब्बन सिद्दीकी सहित कई सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >