ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर

प्रतिनिधि : हुसैनाबाद जपला-पथरा मुख्य सड़क पर सोमवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय ओमप्रकाश प्रजापति की मौत हो गयी, जबकि उनके बहनोई रिंकेश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, दोनों गजनाधाम में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे. पतरा खुर्द पंचायत सचिवालय के पास ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया. वहीं, रिंकेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया. मृतक ओमप्रकाश पाटन थाना क्षेत्र के बंजारी गांव के निवासी थे और स्वर्गीय प्रजापति के पुत्र थे. घायल रिंकेश पड़वा थाना क्षेत्र के सिक्का गांव के रहने वाले हैं. हुसैनाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >