पाटन. सगुना बैरिया मुख्य मार्ग पर हिसरा बरवाडीह के पास बाइक सवार युवकों ने स्कूल बस के पीछे से धक्का मार दिया. इस घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शुक्रवार की दोपहर तीन बजे की बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय घटना स्थल पहुंच घायल व्यक्तियों को टेंपो से मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया. बताया गया कि लोटस एकेडमी स्कूल की बस मेदिनीनगर से किशुनपुर वापस लौट रही थी. जबकि बाइक सवार अपना गांव सिक्किकला से किशुनपुर स्थित साप्ताहिक चनेया बाजार जा रहे थे. इसी क्रम में बाइक सवार संतुलन खो दिया और बस के पीछे से धक्का मार दिया. घटना के बाद बस चालक फरार हो गया. इधर बस पर सवार सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को घर पहुंचवाया गया.
बाइक सवार बस के पीछे धक्का मारा, तीन घायल
बाइक सवार बस के पीछे धक्का मारा, तीन घायल
