पलामू में कांग्रेस ने निकाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’, सुबोधकांत सहाय बोले- देश में बदलाव होकर रहेगा

Bharat Jodo Yatra in Jharkhand: सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश और देशवासियों को जोड़ने का काम करती है. कुछ लोग उसे तोड़कर नफरत फैलाते हैं. अब हर हाल में नफरत फैलाने वालों को भगाकर ही दम लेंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की राहुल गांधी देश का भविष्य हैं.

Bharat Jodo Yatra in Jharkhand: कांग्रेस पार्टी ने झारखंड के पलामू में भारत जोड़ो यात्रा निकाली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से तय हो गया है कि देश बदलाव चाहता है. इस बार बदलाव होकर रहेगा. वहीं, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी देश का भविष्य हैं. भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से उन्होंने साबित कर दिया है कि उनमें नेतृत्व की क्षमता है.

मेदिनीनगर में जीएलए कॉलेज मैदान से टाउन हॉल तक निकली पदयात्रा

पलामू के प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में शनिवार को कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) निकाली. जीएलए कॉलेज मैदान से टाउन हॉल तक निकाली गयी इस पदयात्रा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोड़ो यात्रा के झारखंड के को-ऑर्डिनेटर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता पलामू जोन के को-ऑर्डिनेटर भीम कुमार, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी, जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक व अन्य नेता शामिल थे.

Also Read: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से झारखंड कांग्रेस उत्साहित, संगठन को दुरुस्त करने के लिए तैयार की योजना
डॉ राजेंद्र प्रसाद व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

छह मुहान चौक पर स्थापित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा व टाऊन हॉल परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. यहां सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश और देशवासियों को जोड़ने का काम करती है. कुछ लोग उसे तोड़कर नफरत फैलाते हैं. अब हर हाल में नफरत फैलाने वालों को भगाकर ही दम लेंगे. उन्होंने कहा की पूरे देश में जिस तरह से राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को समर्थन मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है. इसने तय कर दिया है कि देश में बदलाव होकर ही रहेगा.

राहुल गांधी देश का भविष्य : राजेश ठाकुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की राहुल गांधी देश का भविष्य हैं. कांग्रेस ही देश को संकट की स्थिति से उबारने वाली एकमात्र पार्टी है. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से आम लोगों का जुड़ाव यह बताने के लिए काफी है कि बदलाव होकर रहेगा. राहुल गांधी ने इस यात्रा से जिस तरह पूरे देश को एक सूत्र में बांधा है, उससे पता चलता है कि उनमें नेतृत्व करने की कितनी क्षमता है.

Also Read: खरसावां में 23 नवंबर को निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत चार मंत्री होंगे शामिल
भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल लोग

पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेसी दीनानाथ तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, विनोद तिवारी, भिकारी राम, शमीम अहमद राइन, रामाशीष पांडे, गिरजा राम, ओम प्रकाश अमन, सुधीर कुमार चंद्रवंशी, गणेश रवी, कुश कुमार, सतनारायण तिवारी, सुधीर चौबे, ईश्वरी प्रसाद सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, नफीस खान, नसीम खान, सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता, देवांग शुक्ला, जितेंद्र कमलापुरी, सत्येंद्र सिंह, अशोक पासवान, दयाशंकर तिवारी, मुकेश सिंह, गुप्तेश्वर पांडे, भागेश पांडे, रघुनंदन प्रसाद, मिथिलेश सिंह, रामानंद पांडे, सुनील दुबे, खुर्शीद आलम, सुरेंद्र शुक्ला, विभूति नारायण पाठक, शशि पांडे, मनोज अग्रवाल, लोह तिवारी, अभय पांडे, विनोद पाठक, सौरभ पांडेय व अन्य शामिल थे.

Also Read: Bharat Jodo Yatra: रांची में भारत जोड़ो यात्रा, बेड़ो की पदयात्रा में शामिल हुए टाना भगत

रिपोर्ट- सैकत चटर्जी, पलामू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >