पलामू बंगाली एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाष रंजन का निधन, रिम्स में चल रहा था इलाज

प्रभाष रंजन दासगुप्ता साधन दादा के नाम से जाने जाते थे. वे कई संगठनों से जुड़ कर सामाजिक कार्य करते रहते थे. उन्होंने कई गरीबों की मदद निस्वार्थ भाव से किया.

पलामू बंगाली एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाष रंजन दासगुप्ता ( 65 वर्ष ) का निधन शनिवार देर रात हो गयी. उनकी मौत रिम्स में इलाज के दौरान हुई. प्रभाष रंजन दासगुप्ता साधन दादा के नाम से जाने जाते थे. वे कई संगठनों से जुड़ कर सामाजिक कार्य करते रहते थे. वे बंगीय दुर्गा बाड़ी, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, भगत सिंह शहादत कार्यक्रम समिति में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहें और बेहद सराहनीय कार्य किया. उन्होंने कई गरीबों की मदद निस्वार्थ भाव से किया.

उनके निधन से बंगाली समाज सहित पूरे शहर में शोक की लहर है. उनके निधन पर दुर्गा बाड़ी के अध्यक्ष देवेश मोइत्रा, सचिव दिवेंदु गुप्ता, बंगाली समिति के वरीय सदस्य गौतम राय, देवाशीष सेनगुप्ता, गौतम सेनगुप्ता, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दुर्गा जौहरी, आईपीटीए के डॉ अरुण शुक्ला, उपेंद्र मिश्रा, समाजसेवी बिनु सिंह समेत कई लोगो ने शोक व्यक्त किया है. साधन दादा के भाई आशीष दासगुप्ता ने बताया की सोमवार को मेदिनीनगर के हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Also Read: पलामू : कोयल नदी के मरीन ड्राइव छठ घाट स्थल पर फैली गंदगी, नहीं हो रही सफाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >