प्रवासी मजदूर आत्महत्या मामले में बंगाल पुलिस ने की जांच

घटनास्थल का किया निरीक्षण,लोगों से किया पूछताछ

घटनास्थल का किया निरीक्षण,लोगों से किया पूछताछ विश्रामपुर में किराये के मकान में रहता था मृतक, फांसी लगाकर की थी आत्महत्या प्रतिनिधि, विश्रामपुर नप मुख्यालय स्थित कब्रिस्तान के पास किराये के मकान में रह रहे बंगाल के युवक मो.अलाउद्दीन शेख उर्फ अलाय का शव गुरुवार को फंसी के फंदे से लटका हुआ मिला था.स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया था.मृतक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के टाटलापारा के सुजापुर का रहने वाला था. शुक्रवार को मृतक का शव जब उसके पैतृक गांव पहुंचा, तो स्थानीय लोगों ने एनएच जाम कर सड़क पर टायर जलाकर हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों ने रेल परिचालन को भी प्रभावित किया. परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गयी है. जिसके बाद बंगाल पुलिस शनिवार को आरोपों की जांच करने के लिय विश्रामपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतक के कई करीबियों व आसपास के रिश्तेदारों से पूछताछ भी की.सभी ने हत्या की आशंका को निराधार बताया.मृतक के साथियों ने बताया कि वह सब गांव गांव घूमकर कबाड़ खरीद कर उसे शहर के कबाड़ दुकानों में बेचते हैं.यहां पर किसी से कोई अदावत नहीं है.स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों द्वारा हमेशा सहयोग मिला है. मृतक मोहम्मद अलाउद्दीन शेख पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक तनाव में था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >