साप्ताहिक हाट में मांस व शराब बिक्री पर रोक

पुलिस ने मांस व शराब की बिक्री कर रहे लोगों को खदेड़ा

छतरपुर. अनुमंडलीय अस्पताल के पीछे लगने वाले साप्ताहिक हाट में पुलिस ने मांस व शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है. थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग साप्ताहिक हाट में अवैध तरीके से मांस और शराब की बिक्री करते हैं. इस सूचना के आलोक में एसआइ राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल के पीछे बाजार में पहुंची, तो देखा कि वहां शराब व मांस की बिक्री की जा रही है. पुलिस ने तत्काल वैसे दुकानदारों को खदेड़ा. साथ ही अगली बार शराब और मांस की बिक्री करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >