बिना चालान का गिट्टी लदा हाइवा जब्त

बिना चालान का गिट्टी लदा हाइवा जब्त

हरिहरगंज. खनिज परिवहन की जांच के दौरान हरिहरगंज पुलिस ने बिना चालान स्टोन चिप्स (गिट्टी) लदे एक हाइवा वाहन को जब्त किया है. इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन व परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है. थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक देवव्रत पोद्दार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मेदिनीनगर–औरंगाबाद एनएच-139 स्थित कटैया मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक हाइवा को रोककर जांच की गयी.पाया गया कि वाहन में लदा स्टोन चिप्स बिना किसी वैध चालान के बिहार की ओर ले जाया जा रहा था. वाहन का पूरा नंबर अंकित नहीं था, जबकि चेचिस नंबर एमएटी 466131एच 3 इ 11142 पाया गया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर हरिहरगंज थाना लाया. आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को भेज दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >