Palamu News: बदहाल सड़क ने रोकी पढ़ाई, किसैनी की छात्राओं ने जन समाधान दिवस में लगायी गुहार

मेदिनीनगर में बदहाल सड़क के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। डीसी ने जन समाधान दिवस में समस्या सुनकर तत्काल सड़क सुधार के निर्देश दिए हैं।

मेदिनीनगर, पलामू : डीसी कार्यालय में बुधवार को आयोजित जन समाधान दिवस में पाटन प्रखंड के किसैनी गांव की छात्राओं ने गांव की बदहाल सड़क की समस्या उठायी. छात्राओं ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को बताया कि लगातार बारिश के कारण गांव तक जाने वाली सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गयी है. इससे विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है और कई बार वे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाती हैं.

पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी पर पड़ रहा असर

छात्राओं ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण स्कूल से घर लौटने में भी काफी समय लग जाता है. इससे अभिभावक भी चिंतित रहते हैं. उन्होंने कहा कि बदहाल सड़क के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं.

छात्राओं ने डीसी को बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है. ऐसे में सड़क की खराब स्थिति का असर पढ़ाई और परीक्षा परिणाम पर पड़ने की आशंका है. उन्होंने सड़क की समस्या का समाधान कराने की मांग की.

डीसी ने तत्काल डस्ट डालने का दिया निर्देश

छात्राओं की समस्या सुनने के बाद उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सड़क पर डस्ट और अन्य जरूरी सामग्री डालकर उसे आवागमन योग्य बनाने का निर्देश दिया.

डीसी ने कहा कि सड़क का स्थायी निर्माण एक लंबी प्रक्रिया है, लेकिन छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसलिए तत्काल जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये.

विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे लोग

जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. लोगों ने भूमि विवाद, रास्ता रोकने, प्रधानमंत्री आवास योजना, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा और कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन सौंपे.

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के पास भेजते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >