लीड. मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता को लेकर प्रशासन ने किया मैराथन आयोजन

मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता को लेकर प्रशासन ने किया मैराथन आयोजन किया

बाबूलाल और पूजा कुमारी पहले स्थान पर रहे मादक पदार्थों का सेवन करना हानिकारक : डीसी फोटो 26 डालपीएच- 4 प्रतिनिधि : मेदिनीनगर निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान एवं विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को पलामू में मैराथन का आयोजन हुआ.जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मैराथन में काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया. पलामू डीसी समीरा एस व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिलायी. समाज के लोगों को चुनौतियों का सामना करते हुए पलामू को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय होकर लोगों को जागरूक करने की अपील की गयी. इसके बाद डीसी व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से दौड़ रवाना किया. मुख्य मार्ग से होते हुए मैराथन में शामिल लोग पुलिस स्टेडियम पहुंचे. दौड़ के समापन के बाद पुरस्कार वितरण किया गया. इस तरह नशा उन्मूलन को लेकर 10 जून से जिले में चल रहे जागरूकता अभियान का समापन हुआ. पलामू डीसी समीरा एस ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन करना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है. नशापान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. इस बात को जानने के बावजूद लोग इसके आगोश में आ रहे हैं. कुसंगति में पड़कर कई युवाओं को नशापान करने की आदत लग गयी है. शुरुआती दौर में इसका प्रभाव कम रहता है. लेकिन नशापान की आदत लग जाने के बाद उसे छोड़ना काफी मुश्किल हो जाता है. नशे की लत से व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार एवं समाज पर प्रतिकूल असर पड़ता है. डीसी ने कहा कि लोगों को नशा का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. नशा नाश का जड़ है और यह समाज में कई परेशानियों को जन्म देती है. समाज के प्रबुद्ध लोगों की यह जिम्मेवारी है कि नशा सेवन की ओर कदम बढ़ा रहे युवाओं को रोकें. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. नशा मुक्ति का यह अभियान हमेशा जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से समाज में यह संदेश दिया जा रहा है कि लोग नशा का सेवन नहीं करें. क्योंकि नशीले पदार्थ के सेवन से व्यक्ति के स्वास्थ्य व परिवार पर बुरा प्रभाव पड़ता है. उन्होंने कहा कि जिले के सुदुरवर्ती इलाकों में अवैध तरीके से अफीम की खेती की शिकायत मिलने पर पुलिस प्रशासन उसे नष्ट करती है.समाज के लोगों को हमेशा सही कार्य करना चाहिए .जिससे उन्हें लाभ हो. प्रतिभागी पुरस्कृत जिला प्रशासन के द्वारा नशा मुक्ति अभियान को लेकर आयोजित मैराथन दौड़ का समापन पुलिस स्टेडियम में हुआ. मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया. डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रतिभागियों को मोमेन्टो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. बालक वर्ग में बाबूलाल चौधरी प्रथम, कुंदन कुमार द्वितीय व मुकेश कुमार तृतीय और बालिका वर्ग में पूजा कुमारी प्रथम, रूपाली यादव द्वितीय एवं अंशु कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >