तेज धूप व हीट वेव से बचाव के लिए जागरुकता जरूरी : सीएस

तेज धूप व हीट वेव से बचाव के लिए जागरुकता जरूरी : सीएस

मेदिनीनगर. पलामू जिले में तेजी से गर्मी, धूप और लू का प्रकोप बढ़ा है, जिससे आम जनजीवन त्रस्त है. सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है.ऐसी स्थिति में लोगों को पूरी तरह सतर्कता बरतनी चाहिए. उन्होंने लू से बचने के लिए आवश्यक सुझाव दिया. बताया कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए. शरीर में पानी की कमी होने से लू लगने की संभावना अधिक रहती है. दोपहर में घर से बाहर निकलने से परहेज करें. शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए गीले सूती कपड़े से शरीर पोंछना भी लाभकारी होता है. यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, चक्कर या मानसिक भ्रम की स्थिति महसूस हो तो उसका त्वरित इलाज करायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >