अरुण कुमार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने

अरुण कुमार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने

नावाबाजार. प्रखंड क्षेत्र के राजहरा गांव के अरुण कुमार को बहुजन समाज पार्टी ने दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपा है. इसके पूर्व वर्ष 2020 में झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष पद पर रहकर संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया. उनके क्रिया कलाप को देखते हुए पार्टी सुप्रीमो ने उन्हें दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाया. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अरुण कुमार ने कहा कि पार्टी के लिए झारखंड में मजबूती से काम करेंगे और पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा कर दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है. पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >