शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था हो: प्रकाश मेहता

शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था हो: प्रकाश मेहता

मेदिनीनगर. पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है. प्रकाश मेहता ने कहा कि बढ़ती ठंड से रोज मजदूरी करने वाले लोग, रिक्शा चालक, फुटपाथ पर रात गुजारने वाले परिवार और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं. जिला प्रशासन को भीड़भाड़ व ठहराव वाले इलाकों में अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके. शहर के प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था होती थी. लेकिन इस बार अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि संगठनों के साथ मिलकर वे स्वयं अलाव की व्यवस्था करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >