पांकी-मनिका सड़क चौड़ीकरण को स्वीकृति : विधायक

पांकी-मनिका सड़क चौड़ीकरण को स्वीकृति : विधायक

सगालीम से एनएच-75 तक 33.549 किमी सड़क का होगा निर्माण मेदिनीनगर. पांकी विधानसभा क्षेत्र के सगालीम से एनएच-75 (मनिका फॉरेस्ट चेक पोस्ट) तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को तकनीकी स्वीकृति मिल गयी है. यह सड़क डीएलपी पथ सगालीम से एनएच-75 तक भाया आसेहार, होटाई, सालमदीरी और बरवईया होते हुए बनायी जायेगी. विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना की कुल लंबाई 33.549 किलोमीटर है, जिसमें डालटनगंज क्षेत्र के 19.457 किमी तथा लातेहार क्षेत्र के 14.002 किमी हिस्से शामिल हैं. इस योजना पर लगभग 182.41 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. उन्होंने बताया कि इस सड़क को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग के अधीन स्थानांतरित कर बनाया जायेगा, जिससे इसकी गुणवत्ता, चौड़ाई और भार क्षमता उच्च स्तर की सुनिश्चित की जा सके. विधायक ने कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति के बाद शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी और पांकी से मनिका तथा लातेहार की दूरी में उल्लेखनीय कमी आयेगी. उन्होंने यह भी बताया कि इस सड़क के निर्माण से मनिका और लातेहार क्षेत्र के लोगों को मनातू के रास्ते बिहार के गया और डोभी जाने में लगभग 100 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी होगी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >