10वीं बोर्ड में बून पब्लिक स्कूल का अनुराग बना टॉपर

10वीं बोर्ड में बून पब्लिक स्कूल का अनुराग बना टॉपर

हुसैनाबाद. शहर के बून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का 10 वीं सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा में परिणाम शत-प्रतिशत रहा. स्कूल के निदेशक मयंक भूषण सिंह ने बताया कि बच्चों का का परिणाम बेहतर रहा.निदेशक ने कहा कि अनुभवी शिक्षकों के टीम के कारण विद्यार्थियों ने बेहतर किया है.विद्यालय का छात्र अनुराग कुमार 97 अंक प्राप्त कर टॉपर रहा. जबकि अरशद तनवीर 94,अल्टू कुमार 93, आराध्या कुमारी 92.4 , सौरभ कुमार 90.4, वक़ार हुसैन 90, अंकित कुमार 89.4, रहमत ख़ातून 89, श्रुति कुमारी 85, तसनीम 85,फातमा 84, जूही कुमारी 83.4, कृषि कुमारी 83, सलोनी कुमारी 81.4, सिद्धार्थ कुमार 81.2, बुशरा ख़ातून 80, ऋषि कुमार 79, वरुण कुमार 79, हेना परवीन 77.4, रितिक राज सिंह 77.2 , रितु रानी 77, मुकेश कुमार 77, अदिति कुमारी 77, शिवम कुमार 76.2, अंकिता कुमारी 75.4, हनी कुमार सिंह 75.4, अर्पित कुमार पाठक 74.4, अमित कुमार 73, अनामिका कुमारी 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. विद्यालय का टॉपर अनुराग ने इसका श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है. वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है. इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है. विद्यालय के सीइओ बीरेंद्र कुमार, शिक्षक नीरज कुमार,अनुज कुमार,वेद प्रकाश , रीना पाठक आदि शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >