मेदिनीनगर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, निगम की कार्रवाई का दुकानदारों ने किया विरोध

मेदिनीनगर में निगम प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेले और दुकानों को हटाया गया, जिससे दुकानदारों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया.

मेदिनीनगर. प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में निगम प्रशासन ने शनिवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल के निर्देश पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन चौक से बेलवाटिका चौक तक सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. अभियान का नेतृत्व नगर मिशन प्रबंधक सतीश कुमार कर रहे थे.

सड़क किनारे लगे ठेले और दुकानें हटायी गयीं

अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर कारोबार करने वाले कई दुकानदारों को हटाया गया. विशेष रूप से ठेला लगाकर व्यवसाय करने वालों को चौक से हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया. वहीं, जिन दुकानदारों ने अपनी दुकान के बाहर चार फीट से अधिक करकट लगा रखा था, उन्हें उसे हटाने का निर्देश दिया गया. सड़क पर व्यवसाय कर रहे कुछ दुकानदारों के काउंटर और अन्य सामान भी निगम की टीम ने जब्त किये.

कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों ने किया हंगामा

निगम की कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी फैल गयी. दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काफी देर तक हंगामा किया. इस दौरान निगम कर्मियों और दुकानदारों के बीच कहासुनी भी हुई. दुकानदारों की ओर से निगम कर्मियों के साथ मारपीट करने की बात कहे जाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया.

प्रभावित दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

पूर्व वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार अकेला ने निगम प्रशासन से दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के साथ प्रभावित दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी जरूरी है.

ठेला व्यवसायियों के लिए स्थल चिह्नित

इधर, निगम प्रशासन ने ठेला व्यवसायियों के लिए रोटरी स्कूल रोड में स्थल चिह्नित कर उसका सीमांकन किया. नगर मिशन प्रबंधक सतीश कुमार ने कहा कि आम जनता की शिकायत के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी है. स्टेशन चौक से रोटरी स्कूल रोड तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है.

ये रहे मौजूद

अभियान के दौरान नगर प्रबंधक मोहम्मद शाहिद हसन, प्रदीप मेहता, राजन सिंह, अमीन सत्येंद्र मेहता, शेरान खान समेत निगम के अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >